अपराध के साम्राज्य पर एसएसपी देहरादून का ‘महा-प्रहार’: विकासनगर के शातिर गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट की गिरी गाज, अवैध कमाई से बनी संपत्तियां होंगी ज़प्त !
Share your love
लोकजन टुडे, ब्यूरो
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट व कड़े निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्रों में संगठित अपराधों में संलिप्त बदमाशों को चिन्हित कर उनके खिलाफ गैंगस्टर व गुंडा एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही, अपराध के जरिए अर्जित की गई अवैध संपत्तियों का विवरण जुटाकर उनके जब्तीकरण (कुर्की) की प्रक्रिया भी अमल में लाई जाए।
इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शुभम त्यागी और संदीप की आपराधिक गतिविधियों का विस्तृत गैंग चार्ट तैयार कर जिलाधिकारी देहरादून को भेजा। जिलाधिकारी से अनुमोदन मिलने के बाद 19 नवंबर 2026 को कोतवाली विकासनगर में दोनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट एवं अन्य संबंधित धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस के अनुसार, यह संगठित गिरोह चोरी, नकबजनी, अवैध हथियार रखने और मादक पदार्थों (एनडीपीएस) की तस्करी जैसी गंभीर वारदातों में लगातार सक्रिय रहा है। आरोपियों की निरंतर आपराधिक प्रवृत्ति के कारण स्थानीय नागरिकों में भय का माहौल बना हुआ था, जिस पर एसएसपी देहरादून के मार्गदर्शन में त्वरित और ठोस कार्रवाई करते हुए आमजन को राहत दिलाई गई है। अब पुलिस गिरोह द्वारा अवैध रूप से बनाई गई संपत्तियों को भी चिन्हित कर जब्तीकरण की कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
बताते चलें कि गैंग लीडर शुभम त्यागी पुत्र श्री शिव कुमार, निवासी शिक्षक कॉलोनी, रसूलपुर, विकासनगर, जिला देहरादून के विरुद्ध अलग-अलग धाराओं में 7 गैंग सदस्य संदीप पुत्र श्री किशन लाल, निवासी अस्पताल रोड, पूर्विया लाइन, विकासनगर, जिला देहरादून के विरुद्ध अलग-अलग धाराओं में 5 मुकदमे पंजीकृत हैं जिनमें एसडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट जैसी संगीन धाराएं शामिल हैं।
एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में चल रही यह मुहिम न केवल पेशेवर अपराधियों की कमर तोड़ रही है, बल्कि जिले में कानून के शासन और जनता के भरोसे को और अधिक मजबूत कर रही है।

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
