एसएसपी देहरादून का सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने व शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ा प्रहार जारी, 585 से वसूला जुर्माना, 278 के वाहन करे सीज !

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून

एसएसपी देहरादून द्वारा दून पुलिस को सड़क किनारे सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार व्यापक स्तर पर अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है।

अभियान के दौरान पिछले 10 दिनों में दून पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 585 व्यक्तियों को थाने ले जाया गया तथा उनके विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालान कर ₹ 1,87,000 का जुर्माना वसूलते हुए सभी व्यक्तियों को सख्त हिदायत दी गई।

इसके साथ ही विगत 10 दिनों में दून पुलिस द्वारा सार्वजनिक मार्गो पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 278 वाहन चालकों को गिरफ्तार करते हुए उनके 278 वाहनों को सीज किया गया।

एसएसपी देहरादून द्वारा दून पुलिस को सड़क किनारे सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान विगत 10 दिनों में पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 585 व्यक्तियों को थाने लाया गया, थाने लाये गये सभी व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में चालान कर 1,87,000 (एक लाख सत्तासी हज़ार ) ₹ का जुर्माना वसूला गया, साथ ही सभी व्यक्तियों को सख्त हिदायत दी गई। विगत 10 दिनों के दौरान पुलिस द्वारा सार्वजनिक मार्गो पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 278 वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया, साथ ही उक्त सभी 278 वाहनों को सीज किया गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.