श्रीनगर शहर पर तीसरी आंख का पहरा 31 हाईटेक कैमरों से रहेगी चप्पे – चप्पे पर पुलिस की नजर सांसद तीरथ सिंह रावत और कैबिनेट मंत्री ने किया उद्घाटन

Share your love

(पौड़ी गढ़वाल)

पौड़ी शहर के बाद अब श्रीनगर की बारी, शहर में रहेगी सीसीटीवी कैमरों की लगातार निगरानी।

श्रीनगर शहर क्षेत्र में लगाये गये चप्पे-चप्पे पर 31 हाई रेजुलेशन ए.एन.पी.आर, पी.टी.जेड व फिक्स कैमरे, कोतवाली श्रीनगर में बने कट्रोल सेन्टर से की जाएगी 24 घण्टे मॉनीटरिंग।

पौड़ी पुलिस की कार्यशैली की हुई सराहना।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा कानून व्यवस्था व अपराधों पर नियंत्रण रखने के दृष्टिगत पूरे पौड़ी जनपद में हाई रेजुलेशन सी.सी.टी.वी कैमरे लगाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। इन्ही प्रयासों से पौड़ी व कोटद्वार शहर में पहले से ही हाई रेजुलेशन सी.सी.टी.वी कैमरे लगाये जा चुके है। इसी क्रम में श्रीनगर शहर में नगर निगम श्रीनगर के सहयोग से ₹19.32 लाख की लागत से कुल 31 सी0सी0टी0वी0 कैमरों के अधिष्ठापन का कार्य किया गया है। जिसका आज दिनाँक 27.09.2023 को  लोकसभा सांसद  तीरथ सिंह रावत व डॉ0 धन सिंह रावत  कैबिनेट मंत्री उत्तराखण्ड सरकार द्वारा कोतवाली श्रीनगर में सीसीटीवी कट्रोल सेन्टर का लोकार्पण किया गया।

गढवाल क्षेत्र का श्रीनगर मुख्य शहर होने के साथ-साथ चारधाम यात्रा का भी मुख्य पड़ाव है इसी के मध्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के प्रयासों से श्रीनगर शहर में चप्पे-चप्पे पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे नगर निगम श्रीनगर के सहयोग से लगाये गये है। पुलिस द्वारा श्रीनगर शहर के मुख्य-मुख्य स्थानों जैसे मुख्य बाजार क्षेत्र, मुख्य हाईवे, चौक चौराहों और अन्य संदिग्ध गतिविधियों वाले स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाए हैं जिसका कमांड एंड कंट्रोल रुम कोतवाली श्रीनगर में बनाया गया है।

कोतवाली श्रीनगर क्षेत्रान्तर्गत में कुल *31 कैमरे, जिसमें 25 फिक्स, 03 ए.एन.पी.आर, 03 पी.टी.जेड कैमरे लगाये गये हैं। जिससे पुलिस अब क्षेत्र में 24×7 घंटे नजर रख सकेगी। इन कैमरों मे से 03 एएनपीआर कैमरे क्रमश: बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग उफल्डा, पौडी चुंगी बैरियर व स्वीत पुल पर लगाये गये है व 03 पीटीजेड कैमरे क्रमश: अलकेश्वर घाट, चौरास पुल तिराहा, श्रीकोट बेस अस्पताल के पास लगाये गये है साथ ही अन्य स्थानों पर 25 हाई रेजुलेशन कैमरे स्थापित किये गये।
इन सीसीटीवी कैमरों द्वारा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों नजर रखने, अपराध घटित होने पर उनके सफल अनावरण करने में, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर नजर रखने एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु लगाये गये हैं। शीघ्र ही इन कैमरों को “स्मार्ट और इंटेलिजेंट कमांड और कंट्रोल रूम” पौड़ी मुख्यालय से इन्टीग्रेट*l किया जायेगा जिससे पौड़ी से पुलिस चौबीस घण्टे सीसीटीवी कैमरों की मॉनीटरिंग करेगी|


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.