उधम सिंह नगर सहित पूरे उत्तराखंड में विकास प्राधिकरण स्थगित करने पर शिव अरोरा ने जताया मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार

Share your love

उधमसिंह नगर: भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ने बयान जारी करते हुए कहा कि विगत काफी दिनों से जिला विकास प्राधिकरण को लेकर आम जनता में काफी समस्या आ रही थी एव विकास प्राधिकरण अपने उद्देश्य में पूर्ण रूप से सफल नही हो पा रहा था।

जिसको देखते हुए विकास प्राधिकरण को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा सम्पूर्ण उत्तराखंड में स्थगित कर दिया गया। शिव अरोरा ने कहा प्रदेश की सरकार भविष्य में विकास प्राधिकरण पर पूर्ण अध्ययन कर सभी पक्षो पर विचार करते हुए निर्णय लेगी । शिव अरोरा ने कहा विपक्ष द्वारा भ्रम की राजनीति फैलाई जा रही है कि पहाड़ी जिले में विकास प्राधिकरण समाप्त हो गया है ओर मैदानी जिलो में जारी है । जबकि शिव अरोरा ने कहा उनकी स्वयं व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से इस गहन मुद्दे पर निरन्तर वार्ता हुई।

मा. मुख्यमंत्री का स्पष्ट विचार है कि पुर्ण अध्ययन विचार विमर्श एवं सभी पक्षों से चर्चा करने के बाद निर्णय लिया जाएगा एवं विकास प्राधिकरण को सम्पूर्ण उत्तराखंड राज्य में स्थगित कर दिया गया। शिव अरोरा ने कहा हमारी सरकार लगतार प्रदेश हित को ध्यान रखते हुए राज्य में विकास कार्य कर रही है और भविष्य में भी जनता के हित को ध्यान रखते हुए प्रभावी निर्णय लिये जायेगे।

शिव अरोड़ा ने विकास प्राधिकरण को स्थगित करने के निर्णय पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा आपके नेतृत्व में निरन्तर प्रदेश का विकास हो रहा है ओर आपके द्वारा चलाई जा रही अनेको जनकल्याणी योजनाओं का लाभ आम जनमानस को मिल रहा है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.