शहीद देव बहादुर के शहादत को हमेशा याद किया जाएगा, शहीद का जीवन क्षेत्र युवाओं को मां भारती की सेवा के लिए प्रेरित: कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार

Share your love

किच्छा: कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह ने लेह के बटालिक सेक्टर मे शहीद हुए जवान देव बहादुर के परिजनों ने मुलाकात कर ढांढस बधाते हुए परिजनो का सहास बढाया।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह एवं नगराध्यक्ष अरूण तनेजा ने कहा कि शहीद जवान देव बहादुर के शहादत को हमेशा ही याद किया जाएगा।उन्होंने कहा शहीद देव बहादुर का जीवन क्षेत्र युवाओं को मां भारती के सेवा के प्ररित करता रहेगा।

कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह एवं नगराध्यक्ष अरूण तनेजा कहा कि कैबिनेट मंत्री द्वारा शहीद देव बहादुर के नाम पर जो मिनी स्टेडियम बनाने की घोषणा है। उस स्टेडियम को भव्य बनाया जाए, इसके साथ ही ग्राम कनक के राजकीय हाईस्कूल को शहीद देव बहादुर के नाम से रखा जाए। यही शहीद देव बहादुर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर प्रवीण सेन,सूरजपाल सागर,बंदना कुशवाहा एवं कई लोग मौजूद थे ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *