एक्शन में रुद्रपुर कोतवाल पंत,रुद्रपुर गोली कांड के फरार आरोपी दीपक जैन की कुर्की की कार्यवाही में जुटी पुलिस

Share your love

रुद्रपुर: गोलीकांड के आरोपी दीपक जैन की फरारी के समय और मुसीबतें बढ़ सकती हैं रुद्रपुर कोतवाल नित्यानंद पंत ने दीपक जैन के विरुद्ध न्यायालय से (नॉन बेलेबल वारंट) गैर जमानती वारंट प्राप्त कर कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं कोतवाल नित्यानंद पंत ने लोकजन टुडे को बताया कि दीपक जैन की पूर्व के मुकदमों में हुई जमानत को खारिज करने के लिए भी पत्र भेज दिया गया है। इसके साथ-साथ दीपक जैन व उसके परिवार के सभी सदस्यो के शस्त्र निरस्त है और पूर्व से ही कोतवाली रुद्रपुर में जमा है।

तो सवाल उठता है कि गोलीकांड के फरार आरोपी दीपक जैन ने जिस अवैध हथियार से फायरिंग की है वो हथियार किसका है? वैध है या अवैध है, जिन सवालों का जबाब दीपक जैन की गिरफ्तारी के बाद ही पूछताछ में पता चल पाएगा।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.