देहरादून: गुलदार के फंदे में फंसे होने से वन विभाग में मचा हड़कंप

Share your love

https://youtu.be/4SgE-7MXdBM

लोकजन टुडे देहरादून। शुक्रवार सुबह कालसी वन प्रभाग अंतर्गत रूद्रपुर गांव में एक गुलदार के फंदी में फंसा होने की वन विभाग के हाथ पांव गये। तो वहीं बस्ती के पास गुलदार की धमक से ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बन गया। हालांकि कि मौके पर पहुंची वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद गुलदार को ट्रेकूलाइज कर रेस्क्यू किया गया। जिसके बाद ग्रामीणों और विभागीय कर्मियों ने राहत की सांस ली।

बताया जा रहा है कि रूद्रपुर गांव में बस्ती के पास स्थित जंगल के करीब किसी ने फंदी लगाई हुई थी, जिसमें सुबह सवेरे एक व्यस्क गुलदार फंस गया। जिससे बस्ती में रह रहे लोगों में दहशत फ़ैल गई। तो वहीं बस्ती के पास गुलदार के फंसे होने की सूचना मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम के भी हाथ पांव फूल गए।

हालांकि घंटों की मशक्कत के बाद चिकित्सकों की देखरेख में मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने गुलदार को ट्रेकूलाइज कर पिंजरे में कैद किया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.