रुद्रप्रयाग पुलिस ने दूरसंचार विभाग से सेवानिवृत्त हुए रमेश चन्द्र बिष्ट को दी गई भावभीनी विदाई !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

जनपद रुद्रप्रयाग में पुलिस दूरसंचार विभाग के अंतर्गत उपनल (UPNL) के माध्यम से रेडियो ऑपरेटर के पद पर अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं देने वाले भूतपूर्व सैनिक रमेश चन्द्र बिष्ट अपनी सेवा अवधि पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो गए हैं। इस अवसर पर जनपद पुलिस कार्यालय में उनके सम्मान में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

सम्मान एवं सराहना – पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग, श्री अक्षय कोंडे द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे रमेश चन्द्र बिष्ट को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया एवं स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। एसपी रुद्रप्रयाग ने उनके द्वारा विभाग को दी गई समर्पित सेवाओं और उनके अनुशासित कार्यशैली की खुले मन से सराहना की।

कार्यक्रम में उपस्थिति – विदाई समारोह के इस गरिमामयी अवसर पर श्री अनूप काला, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस दूरसंचार (पौड़ी), श्री प्रमोद पेटवाल, निरीक्षक, पुलिस दूरसंचार (रुद्रप्रयाग), सुनील नौटियाल, उपनिरीक्षक, पुलिस दूरसंचार मौजूद रहे।

उपस्थित संचार विभाग के अधिकारियों ने बिष्ट के साथ बिताए गए समय व उनके द्वारा विभाग का दी गयी सेवाओं का आभार प्रकट कर उन्हें भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दीं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.