विधानसभा सत्र के दौरान डायवर्ट रहेगा रुट, जानिए ट्रैफिक प्लान….
Share your love
देहरादून-विधानसभा सत्र के मद्देनजर पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार किया है। इसके तहत रिस्पना की ओर से कोई भी भारी वाहन हरिद्वार की तरफ नहीं जा सकेगा। न ही इस रूट से आएगा। इसके लिए वैकल्पिक मार्ग के तौर पर दूधली रूट को इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही विधानसभा की ओर आने वाले अन्य वाहनों के लिए भी रूट डायवर्ट किया गया है। पुलिस ने पांच जगह पर बैरियर की व्यवस्था भी की है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने जनता से पुलिस का सहयोग करने की अपील की है।
यहां रहेंगे बैरियर
-प्रगति विहार बैरियर, शास्त्रीनगर बैरियर, बाईपास रोड बैरियर, डिफेंस कॉलोनी बैरियर, विधानसभा तिराहा।
इस तरह रहेगा रूट डायवर्ट
सभी भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
देहरादून से हरिद्वार/ऋषिकेश/टिहरी/चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी/फव्वारा चौक से पुलिया नंबर छह की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
धर्मपुर चौक से आईएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात माता मंदिर मार्ग होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आईएसबीटी की ओर भेजा जाएगा।
मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड और लाडपुर-सहस्त्रधारा क्रॉसिंग-आईटी पार्क से मसूरी मार्ग की ओर भेजे जाएंगे।
मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहन जोगीवाला से छह नंबर पुलिया से नेहरू कॉलोनी, आराघर, ईसी रोड होते हुए देहरादून भेजे जाएंगे।
प्रत्येक संभावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल बन्नू स्कूल से शुरू होगा और इनमें आने वाले वाहन भी बन्नू स्कूल में ही पार्क किए जाएंगे।
जुलूस के बन्नू स्कूल से प्रगति विहार बैरियर की ओर आने पर रिस्पना से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जाएगा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
