पहली बार केदारनाथ में ठहरेंगे राहुल गांधी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी है साथ में

Share your love

केदारनाथ

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज केदारनाथ पहुंच गए हैं वह लगभग 12:00 बजे देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे इसके बाद वह हेलीकॉप्टर से सीधा केदारनाथ पहुंचे 

पहली बार केदारनाथ में ठहरेंगे राहुल बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी रहेंगे साथ में

ऐसा पहली बार होगा, जब वह  केदारनाथ में ही ठहरेंगे। राहुल इससे पहले अमृतसर में स्वर्ण मंदिर में भी तीन दिनी प्रवास कर चुके हैं। इस दौरान उन्होंने बर्तन और जूते साफ किए। मंदिर परिसर में साफ-सफाई भी की थी। स्वर्ण मंदिर के बाद राहुल का यह अन्य धार्मिक स्थल पर दो दिन  प्रवास का दूसरा कार्यक्रम है। वैसे कहा जा रहा है केदारनाथ में भी वह तीन दिन रहेंगे

दौरे को लेकर वार-पलटवार जारी
विरोधी धड़ा राहुल की इस यात्रा को चुनाव प्रचार से उनके पलायन के रूप में देख रहा है। दूसरा पक्ष राहुल गांधी के धर्म स्थलों पर अधिक दिन तक प्रवास को सॉफ्ट हिंदुत्व के मोर्चे पर नई तस्वीर गढ़ने का प्रयास मान रहा है। कांग्रेस को इस कवायद से चुनावी राज्यों में क्या मिलेगा, यह चुनाव परिणाम से ही पता लगेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इसे लेकर खुशी दिखाई दे रही है।

कांग्रेस ने बताया निजी आध्यात्मिक यात्रा

उधर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इंटरनेट मीडिया पर अपनी पोस्ट में भी राहुल गांधी के बाबा केदारनाथ दर्शन के कार्यक्रम को उनकी निजी आध्यात्मिक यात्रा बताया है। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से यात्रा का सम्मान करते हुए उन्हें इसे एकांत में ही पूर्ण करने देने को कहा है। पार्टी ने मन से उत्साहपूर्वक राहुल को समर्थन देने को कहा है। संपर्क करने पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने राहुल गांधी की केदारनाथ यात्रा के कार्यक्रम की जानकारी होने की पुष्टि की।

केदारनाथ यात्रा के दौरान उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदयाल साथ में है


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.