ईद पर सोशल मीडिया पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर अफवाह फैलाने पर होगी कड़ी कार्रवाई डीजीपी ने सभी कप्तानों को दिए निर्देश
Share your love
देहरादून
बकरीद पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक, पुलिस महानिदेशक ने जनपद प्रभारियों को दिए आवश्यक निर्देश

आज Ashok Kumar पुलिस महानिदेशक ने परिक्षेत्र एवं जनपद प्रभारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से ईद-उल-जूहा (बकरीद) पर्व पर पुलिस व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबन्धों के सम्बन्ध में बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए-
➡️ ईद-उल-जूहा पर्व को देखते हुए सभी जनपद प्रभारी सुपर एलर्ट मोड पर रहें और सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये जाएं। सर्तकता बरतें, पैट्रलिंग बढ़ाएं और फोर्स डिप्लॉयमेंट अच्छा हो।
➡️ माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों का अनुपालन कराते हुए सुनिश्चित करा लें कि सामुहिक कुर्बानी स्लॉटर हाउस में एवं पूर्व निर्धारित स्थानों पर हों।
➡️ नमाज ईदगाहों या अन्य निर्धारित स्थानों पर ही अता की जाए।
➡️ असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखें और संवेदनशील स्थानों का दौरा करें।
➡️ शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी जनपदों में थानाध्यक्ष, सीओ, एसडीएम, एसएसपी एवं जिलाधिकारी स्तर पर शांति समिति की गोष्ठी करा ली जाए।
➡️ त्यौहार रजिस्टर का अध्ययन कर बीते वर्षों के सभी विवाद व मुकदमों की वर्तमान स्थिति को देखा जाए और उनका उचित समाधान कराया जाए।
➡️ सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर कड़ी नजर रखने के साथ ही भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों व किसी तरह की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्यवाही की जाए। भ्रामक सूचनाओं व अफवाहों का तत्काल खंडन भी किया जाए।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
