पुलिस कंट्रोल रूम प्लीज़ मुझे बचा लीजिये मेरा पति मार पिटाई कर रहा है और मुझे मारने बंदूक लेकर आया है …….

Share your love

 

देहरादून

थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस द्वारा 112 की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एक महिला की बचाई जान और महिला के पति को अवैध देसी तमंचा मय 01 जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार

 

थाना क्लेमेंट टाउन  कल रात दिनांक 31/07/ 2023को समय रात्रि 22:59 बजे 112 कंट्रोल रूम मैं एक महिला द्वारा सूचना दी गई कि मेरा पति मारपीट कर रहा है और मुझे मारने के लिए देसी तमंचा लेकर आया है  जैसे ही उक्त सूचना 112 से थाना क्लेमेंट टाउन को प्राप्त हुई तो तत्काल रात्रि अधिकारी मय थाना मोबाइल एवं चीता मोबाइल के घटनास्थल मोरोवाला पहुंचे तो सूचना देने वाली महिला मौजूद मिली जिसके द्वारा अवगत कराया गया कि मेरा पति मेरे साथ मारपीट कर रहा है तथा उसके पास एक देसी तमंचा है जिससे वह मेरी हत्या कर सकता है जिस पर तत्काल महिला के पति को पकड़ कर तलाशी ली गई तो उक्त व्यक्ति के कब्जे से एक अवैध देसी तमंचा 315 बोर एवं 01 जिंदा कारतूस बरामद हुआ उक्त व्यक्ति से तमंचा रखने का लाइसेंस मांगा गया तो कोई कागजात नहीं दिखाए जिस पर उक्त व्यक्ति को अंतर्गत धारा 3/ 25 आयुध अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त पूर्व में पोस्को एक्ट के तहत जेल जा चुका है।
यदि पुलिस द्वारा सूचना पर तत्काल कार्रवाई नहीं की जाती तो उक्त व्यक्ति द्वारा किसी भी अप्रिय घटना को अंजाम दिया जा सकता था।पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही से महिला एवं आसपास के अन्य लोगों द्वारा पुलिस की त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की गई।

नाम पता अभियुक्त

*आबिद पुत्र मकसूद निवासी मोरोवाला क्लेमेंट टाउन देहरादून*
*मूलनिवासी – छुटमलपुर थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश उम्र 45 वर्ष*

*आपराधिक इतिहास*

1- मु0अ0स0176/15 धारा 323/354/363/366/376/452/506 भादबि एवं 3(क) पोस्को अधिनियम थाना फतेहपुर जनपद सहारनपुर उत्तर प्रदेश
2- 86/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून

*बरामद माल*
*1- एक अवैध देसी तमंचा315 बोर*
*2- 01 जिंदा कारतूस*

*पुलिस टीम*
1- उप निरीक्षक पूर्णानंद पोखरियाल
2- कांस्टेबल मनोज कपिल
3- कांस्टेबल कृष्णानंद रतूड़ी
4- कांस्टेबल अशोक पंत
5- कांस्टेबल संदीप कुमार


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.