अलग-अलग मामलों में 4 वाहन चोरों को पुलिस ने 24 घंटे में किया गिरफ्तार
Share your love
देहरादून/ मसूरी
वाहनो के टायर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को 24 घण्टे के अन्दर चोरी के टायरों के साथ किया गिरफ्तार शत प्रतिशत माल की बरामदगी ,घटना का सफल अनावरण* ।
घटना का विवरण – दिनांक 9-05.-2023 को वादी मुकदमा सूरज सिंह पुत्र करमवीर सिंह बड़थ्वाल निवासी शिवालिक व्यू रिंग रोड जोगीवाला द्वारा थाना हाजा पर लिखित तहरीर दी की मेरी कार जो कि शिवालिक व्यू लें नंबर दो जोगीवाला के पास खड़ी थी। अज्ञात चोरों द्वारा और उसके टायर चोरी कर ली गई जिस संबंध में थाना नेहरू कॉलोनी में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 167/ 23 धारा 379 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत की गई थाना क्षेत्र में हुई चोरियों के संबंध में तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया * । गठित टीम द्वारा आस पास के सीसीटीवी कैमरों को चेक करने पर कुछ संदिग्ध दिखाई दिए उक्त चोरी किए गए टायरों की तलाश हेतु जगह जगह चेकिंग अभियान चलाया गया गठित टीम द्वारा तत्काल मुखबिर मामूर करते हुए उचित पतारसी सुरागरसी करते हुए *24 घन्टे* की अन्दर दो अभियुक्तों को दिनांक 10.05-2023 को समय 10-40 बजे देहरादून मोहकमपुर फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किया गया है । मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 धारा भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्तों को समय से मान0 न्यायालय पेश किया गया।
वही एक और मामला कोतवाली मसूरी जनपद देहरादून दिनांक 11.05-2023

वाहन चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को मसूरी पुलिस द्वारा 24 घण्टे के अन्दर चोरी के वाहनों 02 स्कूटी के साथ किया गिरफ्तार शत प्रतिशत माल की बरामदगी ,घटना का सफल अनावरण ।
घटना का विवरण – दिनांक 10-05.-2023 को वादी मुकदमा सुनील सेमवाल पुत्र टीकाराम सेमवाल निवासी सुमित्रा भवन कोतवाली मसूरी द्वारा थाना हाजा पर लिखित तहरीर दी की मेरी स्कूटी संख्या uk07 बीक्यू 1200 जो कि सुमित्रा भवन के पास खड़ी थी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई जिस संबंध में थाना कोतवाली मसूरी में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 29 / 23 धारा 379 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत की गई इसी प्रकार मनवीर सिंह राणा पुत्र जोरा जोरा सिंह निवासी उपरोक्त द्वारा अपनी स्कूटी uk07 बीएल 8818 की सुमित्रा भवन से चोरी किए जाने के संबंध में तहरीर दी दाखिला तहरीर के आधार पर कोतवाली मसूरी में मुकदमा अपराध संख्या 30 /23 धारा 379 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक शोएब अली के सुपुर्द की गई थाना क्षेत्र में हुई चोरियों के संबंध में तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय देहरादून द्वारा घटना का अतिशीघ्र अनावरण करने के लिए आदेशित किया गया व उचित दिशा निर्देश दिये गये। निर्गत आदेश निर्देशों के अनुपालन के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी मसूरी के निकट पर्यवेक्षण / मार्ग दर्शन में प्रभारी निरीक्षक मसूरी द्वारा पुलिस टीम गठित की गयी । गठित टीम द्वारा आस पास के सीसीटीवी कैमरों को चेक करने पर कुछ संदिग्ध दिखाई दिए उक्त चोरी किए गए स्कूटीओं की तलाश हेतु जगह जगह चेकिंग अभियान चलाया गया गठित टीम द्वारा तत्काल मुखबिर मामूर करते हुए उचित पतारसी सुरागरसी करते हुए *24 घन्टे* की अन्दर दो अभियुक्तों को दिनांक 11.05-2023 को समय 07-30 बजे देहरादून मसूरी रोड़ पर जेपी बैंड के पास गिरफ्तार किया गया है । मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 धारा भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी। अभियुक्तों को समय से मान0 न्यायालय पेश किया जायेगा।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
