योग द्वारा कोरोना से निदान के लिए बनाई योजना….

Share your love

रिपोर्ट : सैयद मशकूर

सहारनपुर:  कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जहां देश और विदेश में तरह-तरह के टेस्ट किए जा रहे हैं, वहीं अब सहारनपुर में मोक्षायतन योग संस्थान ने योग के द्वारा कोराना को मात देने की योजना बनाई है।

मोक्षायतन के योग गुरु पदम श्री भारत भूषण ने कोरोना प्रोटोकॉल के नाम से एक योग का निदान सिस्टम तैयार किया है। जिसके माध्यम से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस कोरोना प्रोटोकॉल को भारत सरकार के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। कोरोना प्रोटोकॉल के माध्यम से लोगों को मनोवैज्ञानिक तरीके से आत्म बल और शरीर के अंदर इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के तरीकों को दिखाया और बताया गया है।

पदम श्री भारत भूषण ने बताया कि 130 करोड़ की जनसंख्या वाले भारत में अभी कोरोना की बीमारी पूरी तरीके से नहीं फैली है। इसका कारण लोगों के अंदर योग के प्रति जागरूक होना और अपनी इम्यूनिटी पावर को बढ़ाना है।उन्होंने बताया की योगदान से कोरोना निदान योजना से भारतवर्ष में ही नही बल्कि विदेश में भी कोरोना को मात दी सकती है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *