भूस्खलन के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौट रहे श्रद्धालु फंसे देखिए कैसे बमुश्किल किया गया रेस्क्यू ……

Share your love

पिथौरागढ़

जनपद पिथौरागढ़ – भूस्खलन में फंसे आदि कैलाश यात्री , SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

 

आज दिनाँक 01 जून 2023 को एसडीएम धारचूला द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया की गर्भधार के पास भूस्खलन हो रहा है जिसके कारण कुछ यात्री जो आदि कैलाश यात्रा से वापस लौट रहे थे, फंस गए है। यात्रियों के रेस्क्यू हेतु SDRF टीम कि आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी नवीन कुमार के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया की पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे है। भूस्खलन के कारण मार्ग पर अत्यधिक मलवा आ गया था जिसे साफ कर यात्रा सुचारू होने में समय लगना था। ऐसे में SDRF टीम द्वारा मौसम के करवट लेने से पूर्व ही बिना समय गवाये फंसे हुए 40 यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग से नदी किनारे से रोप की मदद से रेस्क्यू कर सुरक्षित KMVN गेस्ट हाउस धारचूला पहुंचाया गया। यात्रियों में कुछ बुज़ुर्ग व महिलाएं भी शामिल थी , जिन्हें टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों में पूर्ण सावधानी से सकुशल सुरक्षित स्थान पहुंचाया गया। सभी यात्रियों द्वारा विकट परिस्थिति में किये गए इस उत्कृष्ट कार्य के लिए #SDRF उत्तराखण्ड पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

 

 

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.