जनता लूट पिट रही है और नीरो बंसी बजाने में हैं मस्त: आप

Share your love

रिपोर्ट: रफी खान

काशीपुर: उत्तराखंड प्रदेश में आम आदमी बीजेपी के राज काज़ में बुरी तरह से त्रस्त हो चला है। एक ओर जहां कॉरोना काल से आज भी प्रदेशवासी जुंझ रहा है और व्यावसायिक तौर पर हर इंसान जमीन पर आ चुका है तो वहीं बीजेपी पुनः सत्ता पाने की लालसा में दीवानी हो चली है जिसका जीता जागता सबूत है एक ही कार्यकाल में तीसरा मुख्यमंत्री का सामने आना।

उक्त उदगार आम आदमी पार्टी नेता और जिला ऊधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष मुकेश चावला ने कार्यकर्ताओं संग एक बैठक के दौरान कहे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को नीरो की संज्ञा देते हुए कहा कि देश और उत्तराखंड प्रदेश की जनता लुट पिट रही है और वह बंसी बजाने में मस्त है लेकिन यही बंसी का बजाना उन्हें ले डूबेगा।

आप नेता चावला ने दावा किया कि उत्तराखंड में जनता का बीजेपी और कांग्रेस से मोह भंग हो चला है अब वह तीसरे विकल्प के तौर पर केजरीवाल की और आस लगाए है। आने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी शक्ति के तौर पर सामने आयेगी जिसके बाद हम प्रदेश में आम आदमी की सरकार बनाते हुए प्रदेश का दिल्ली मॉडल पर विकास करेंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.