कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने क्षेत्र में हुई मोबाइल स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले 2 नशेड़ी किए गिरफ्तार, 9 मोबाइल और एक्टिवा हुई बरामद…
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के नेतृत्व में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेश प्रहार” के तहत कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने क्षेत्र में हुई मोबाइल स्नेचिंग की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए 2 शातिर अभियुक्तों को 09 मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है।
क्या था मामला?
गत 20 जुलाई 2026 को पीड़िता रूबीना, निवासी आस्था एनक्लेव फेस-2, देहरादून ने थाना पटेलनगर में तहरीर दी थी कि ट्रांसपोर्टनगर क्षेत्र में स्कूटी सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए जिसके आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत दर्ज कर जांच शुरू की थी।
सीसीटीवी और मुखबिर की मदद से पकड़े गए आरोपी
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर कोतवाली पटेलनगर पुलिस टीम ने विशेष का गठन किया गया जिसने ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और सघन चैकिंग अभियान चलाया जिसके फलस्वरूप 22 जुलाई 2026 को चैकिंग के दौरान एमडीडीए ग्राउंड के पास संदिग्ध एक्टिवा संख्या UK-07-HH-1393 पर सवार दो युवकों राहुल थापा, पुत्र नागेन्द्र थापा, निवासी कबाड़ी बाजार, पीडब्ल्यू रोड, देहरादून। और अली पुत्र शाहिद, निवासी- लेन नंबर 05, शुकन्तला एन्क्लेव, पटेलनगर, देहरादून को रोककर पूछताछ की गई और तलाशी ली गई तो उनके पास से वादिनी का छीना गया मोबाइल और अन्य 08 मोबाइल फोन बरामद हुए।
नशे की लत पूरी करने के लिए देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि वे दोनों नशे के आदी हैं और अपनी नशे की लत और अन्य खर्चों को पूरा करने के लिए ही वे राहगीरों से मोबाइल स्नेचिंग करते थे। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त काले रंग की एक्टिवा को सीज कर दिया है। बरामद अन्य 8 मोबाइलों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
इस सफलता को हासिल करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी आईएसबीटी उपनिरीक्षक जयवीर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह नेगी, कॉन्स्टेबल गौरव कुमार व कॉन्स्टेबल विश्वास चौधरी शामिल थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
