उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ‘ऑपरेशन प्रहार’ लगातार तोड़ रहा अपराधियों की कमर, इस बार एसटीएफ उत्तराखंड ने राजस्थान राज्य का इनामी किया गिरफ्तार !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो

संवाददाता: करन सहगल
एसटीएफ उत्तराखण्ड द्वारा ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में जनपद देहरादून में रह रहे राजस्थान राज्य के 20,000 रुपये के इनामी शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पिछले 12 वर्षों से राजस्थान में लूट और अपहरण के मामले में फरार चल रहा था।
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों तथा पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ के आदेशों के अनुपालन में एसटीएफ द्वारा बाहरी राज्यों के अपराधियों और गैंगस्टरों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह के निर्देशन में गठित विशेष टीम को देवेश मोर्या पुत्र नन्द लाल मोर्या, निवासी 16/18 न्यू वसंत विहार, देहरादून, राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में दर्ज लूट एवं अपहरण के मामले में वांछित होने की सूचना प्राप्त हुई । आरोपी पर राजस्थान पुलिस द्वारा 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
जांच में सामने आया कि वर्ष 2014 में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर बांसवाड़ा में एक व्यक्ति को एलआईसी एजेंट बनकर फोन से बुलाया और रिवॉल्वर दिखाकर उसका अपहरण कर लूट की वारदात को अंजाम दिया था जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था।
एसटीएफ उत्तराखण्ड ने गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 7 मई 2026 को थाना कैंट क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे राजस्थान पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली एसटीएफ टीम में निरीक्षक एसटीएफ यदविन्दर सिंह बाजवा, उपनिरीक्षक मनोज बेनीवाल, हैड कॉन्स्टेबल संदेश यादव, कॉन्स्टेबल रवि पंत एवं कॉन्स्टेबल दीपक चंदोला शामिल थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
