एसएसपी दून के निर्देशन में चलाया जा रहा आपरेशन प्रहार अपराधियो पर पड़ रहा भारी !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो

मीणा गुरूंग द्वारा थाना रायपुर पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनके निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोर के द्वारा पानी की मोटर, ग्लैंडर मशीन, गैंती, बिजली के तार व अन्य सामान चोरी कर लिया है । प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रायपुर पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थाना रायपुर पर गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन कर संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारिया एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। साथ ही पूर्व में इस प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्तों की वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर आज गुरूद्वारा रोड रायपुर के पास से एक अभियुक्त भोला नदाफ उर्फ़ दिलशाद पुत्र फिदीश को उक्त घटना में चोरी किये गये माल के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त किसी कबाडी को उक्त चोरी का सामान बेचने की फिराक में था, इससे पूर्व ही पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:
भोला नदाफ उर्फ़ दिलशाद पुत्र फिदीश निवासी बिहारी बस्ती रायपुर देहरादून मूल ग्राम देमा वार्ड नम्बर 10 मदनपुर सीतामढ़ी बिहार उम्र 19 वर्ष
बरामदगी का विवरण:
1- एक वाईब्रेटर मशीन,
2- एक ग्लैन्डर मशीन,
3- एक हरे रंग की मोटर
4- तीन बंडल तांबे के तार
पुलिस टीम
1- उ0नि0 अजय भट्ट
2- का0 दिनेश सेमवाल
3- का0 धीरेन्द्र सिंह
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
