एक बार फिर देवदूत बनी दून पुलिस, एक निजी अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए खुद की जान को जोखिम में डाल दून पुलिस के जवानों ने कायम की मिसाल…

Share your love

संवाददाता:करन सहगल

आज दिनांक 20/5/2026 को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से रिस्पना पुल के पास स्थित पेनिसिया अस्पताल के आईसीयू में एसी के ब्लास्ट होने पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई जिसके आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची ।

दून पुलिस द्वारा शीघ्र कार्यवाही करते हुए आईसीयू में एडमिट मरीजों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के दौरान आईसीयू में गैस व धुँए के कारण घायल हुए 10 मरीजों को एवं 3 पुलिस कर्मियों को भी ऑक्सीजन की कमी होने के कारण उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान पेनेसिया हॉस्पिटल के आईसीयू में पहले से ही वेंटिलेटर पर रखी गई एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून तथा एसपी सिटी द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारियां लेते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश दिए गए तथा कैलाश अस्पताल में जाकर तथा रेस्क्यू अभियान के दौरान ऑक्सिजन की कमी के चलते भर्ती पुलिसकर्मियों एवं मरीजों से मुलाकात की गई ।

बचाव कार्य के दौरान घायल पुलिस कर्मियों के नाम अपर उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, कॉन्स्टेबल बृजमोहन रावत एवं कॉन्स्टेबल बृजमोहन कनवासी है।

बचाव टीम में थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी उपनिरीक्षक मनोज नौटियाल, चौकी प्रभारी फुव्वारा चौक उपनिरीक्षक धनीराम पुरोहित, चौकी प्रभारी जोगीवाला उपनिरीक्षक गिरीश बडोनी, उपनिरीक्षक अमित रॉड, अपर उपनिरीक्षक अंशुल बर्थवाल, यातायात से अपर उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार, कॉन्स्टेबल कमलेश सजवाण, कॉन्स्टेबल बृजमोहन रावत, कॉन्स्टेबल बृजमोहन कनवासी, कॉन्स्टेबल संदीप छाबड़ी, हैड कॉन्स्टेबल राजमोहन खत्री एवं विपिन सेमवाल शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.