कप्तान के निर्देशों पर दून पुलिस ने चलाया डिलीवरी बॉयज का सत्यापन अभियान…

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून

एसएसपी देहरादून को रात्रि में खाद्य एवं अन्य सामग्री डिलिवर कर रहे डिलिवरी बॉयज के संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहने की लगातार शिकायतें मिल रही थी जिनका संज्ञान लेते हुए एसएसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में फूड डिलीवरी का कार्य कर रहे डिलीवरी बॉयज के सत्यापन की कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे. उसी क्रम में कल रात संपूर्ण जनपद में डिलीवरी कर रहे डिलिवरी बॉयज के सत्यापन हेतु पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। साथ ही उन्हें रात्रि के तय समय सीमा तक खाद्य पदार्थों की डिलीवरी करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त न रहने की सख्त हिदायत दी गई।

इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 165 डिलीवरी बॉयज के एम०वी० एक्ट में चालान किए गए, जिनमें 48 चालान मा० न्यायालय के, 47 चालानों पर 25,500/- ₹ संयोजन शुल्क तथा 65 वाहनों को नियमों का उल्लंघन करने तथा 05 वाहनों को ड्रंक एंड ड्राइव में सीज किया गया। इसके अतिरिक्त सत्यापन न कराने वाले 14 डिलीवरी बॉयज के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 1,40,000/- ₹ का जुर्माना किया गया, साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 डिलीवरी बॉयज के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर ₹ 10,000 /- का जुर्माना वसूला गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.