उत्तराखंड में ब्लड बैंकों को नोटिस, एक हफ्ते में मांगी सूचना नहीं तो होगी कार्यवाही…

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून

उत्तराखंड के सरकारी और प्राइवेट ब्लड बैंक स्वास्थ्य विभाग को रक्तदान की सूचना नहीं दे रहे हैं l यही नहीं लगातार बढ़ती मांग के बावजूद ब्लड बैंक  स्टॉक और डोनर की भी जानकारी उपलब्ध नहीं कर रहे हैं l यह देखते हुए अब राज्य के ड्रग कंट्रोलर ने राज्य के 57 सरकारी और प्राइवेट ब्लड बैंकों को नोटिस जारी कर दिए हैं l

राज्य में डेंगू संक्रमण की वजह से लगातार रक्त और प्लेटलेट्स की मांग बढ़ रही है l इसे देखते हुए सचिव स्वास्थ्य डॉक्टर राजेश कुमार की ओर से सभी सरकारी और प्राइवेट ब्लड बैंकों को ही रक्त को पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए थे l लेकिन 57 सरकारी और प्राइवेट ब्लड बैंकों ने ब्लड डोनर रक्तदान और ब्लड के स्टॉक की जानकारी नहीं दी l अब ऐसे में एक हफ्ते के भीतर यदि यह सभी ब्लड बैंक सूचनाओं ऑनलाइन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ एक तरफा कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.