बिहार के नितिन नवीन सिन्हा बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

नितिन नवीन पूरा नाम नितिन नवीन सिन्हा बिहार के एक प्रमुख भाजपा नेता हैं। वे पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट से 5 बार के विधायक हैं और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (National Working President) हैं।

यह नियुक्ति 14 दिसंबर 2025 को हुई, और वे जे.पी. नड्डा के बाद पार्टी के टॉप लीडरशिप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

45 साल की उम्र में वे BJP के सबसे युवा राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख नेता बन गए हैं।

नितिन नवीन का जन्म 23 मई 1980 को पटना, बिहार में हुआ था। कहीं कहीं रांची का जिक्र, लेकिन मुख्य रूप से वे पटना से हैं।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सिंह के पिता जी का नाम स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा है जो BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक, जेपी आंदोलन से जुड़े थे।
यदि जाति की की जाए तो वे कायस्थ जाति से आते हैं।

शिक्षा: इंटरमीडिएट (12वीं) तक

परिवार: विवाहित, एक बेटा और बेटी।

राजनीतिक करियर:
राजनीति की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से छात्र राजनीति के माध्यम से।
उसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) में सक्रिय में सक्रिय रहे बिहार BJYM के राज्य अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव रहे।

पहली चुनावी जीत: 2006 में पटना पश्चिम (अब बांकीपुर) से उपचुनाव जीता (पिता की मृत्यु के बाद)।

उसके बाद लगातार जीत: 2010, 2015, 2020 और 2025 में बांकीपुर से विधायक बने।

2020 में कांग्रेस के लव सिन्हा (शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे) को भारी मतों से हराया। 2025 में RJD की रेखा कुमारी को 51,000+ वोटों से हराया।

मंत्री पद: नीतीश कुमार की NDA सरकार में कई बार मंत्री रहे।

वर्तमान में सड़क निर्माण विभाग (Road Construction) के मंत्री। पहले शहरी विकास, आवास और कानून विभाग भी संभाला।

पार्टी में अन्य भूमिकाएँ: सिक्किम और छत्तीसगढ़ के लिए BJP के प्रभारी/सह-प्रभारी रहे।

बिहार में पार्टी संगठन को मजबूत करने में बड़ा योगदान।
नितिन नवीन को मेहनती, जमीनी स्तर के कार्यकर्ता और संगठनात्मक क्षमता वाले नेता के रूप में जाना जाता है। वे बिहार में BJP के शहरी और इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े मुद्दों पर फोकस करते हैं। उनकी नियुक्ति से पार्टी में युवा नेतृत्व और पूर्वी भारत (खासकर बिहार) पर फोकस बढ़ा है।

पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल पूरा हो चुका था जेपी नड्डा 2020 से 2025 तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और उनकी जगह यह ट्रांजैक्शंस अपॉइंटमेंट है कई रिपोर्ट्स के मुताबिक नितिन नवीन पूर्ण राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के प्रबल दावेदार हैं। यह नियुक्ति भाजपा संसदीय बोर्ड द्वारा की गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.