सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाली महिला को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार!

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

थाना नेहरुकोलोनी पुलिस को ऋषिकेश निवासी अमित कुमार ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि अलकनंदा एनक्लेव जोगीवाला निवासी रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोटियाल नामक महिला द्वारा सचिवालय में समीक्षा अधिकारी के पद नौकरी लगाने के नाम पर उसे फर्जी नियुक्ति पत्र दिया गया तथा 26 लाख 55 हज़ार रुपये की रकम धोखाधड़ी से ऐंठ ली गई है जिसके आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने अभीयुक्ता के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

विवेचना के दौरान मिले नियुक्ति पत्र का कूटरचित होना प्रकाश में आया जिसके बाद वांछित अभियुक्ता रविकांता शर्मा पत्नी नरेंद्र प्रकाश शर्मा निवासी अलकनंदा एनक्लेव, जोगीवाला को संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया l

गिरफ्तार अभियुक्ता आयुर्वेदिक विभाग नरेंद्र नगर में प्रधान सहायक के पद पर तैनात है, जिसके विरुद्ध पूर्व में भी नौकरी दिलवाने के नाम पर 03 अभियोग पंजीकृत है।

अभीयुक्ता को गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक सुमेर सिंह एवं महिला कॉन्स्टेबल प्रिया चौहान शामिल थे l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.