थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को फिर से मिली कामयाबी, फिर किया वाहन चोरी का खुलासा !

Share your love

लोकजन टुडे, देहरादून 

कल दिनांक 29.12.23 को शन्ति विहार, अजबपुर, देहरादून निवासी सुनील दत्त शर्मा  द्वारा थाना नेहरू कालोनी  को अवगत कराया गया कि दिनांक 14/12/2023 को उनकी ट्रैक्टर ट्राली महिंद्रा शोरूम के पीछे से चोरी हो गई थी जिसके मद्देनजर संबंधित धाराओं में थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया ।

एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु थानध्यक्ष नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह कौ निर्देशित किया गया l निर्देशों का पालन करते हुए थानाध्यक्ष द्वारा विशेष टीम का गठन करते हुए सीसीटीवी सर्विलांस के माध्यम से आज दिनांक 30.12.23 को नौका क्षेत्र से अभियुक्त को चोरी हुए ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ गिरफ्तार किया गया एवं माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया l

घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक प्रकाश जीना, कांस्टेबल बृजमोहन, कांस्टेबल श्रीकांत ध्यानी, कांस्टेबल आशीष राठी एवं कांस्टेबल मुकेश कंडारी शामिल थे l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.