सांसद पुत्र मोनिस रज़ा ने रामपुर एसडीएम से की मुलाक़ात

Share your love

रिपोर्ट : सैयद मशकूर

सहारनपुर: सांसद पुत्र और युवा बसपा नेता मोनिस रज़ा ने रामपुर मनिहारान तहसील क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग द्वारा दुकानदारों को दुकान खाली व ध्वस्तीकरण के नोटिस दिए जाने के मामले में बात की।

उन्होंने हाईवे के लिए दुकानदारों को मुआवजा देने की मांग की। उपजिलाधिकारी ने सांसद पुत्र के साथ आए दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि रेवेन्यू रिकॉर्ड के अनुसार ही कार्यवाही की जाएगी। हाईवे निर्माण में निजी सम्पत्ति को मालिक को मुआवजा देने के बाद ही अधिग्रहित किया जाएगा।

इस दौरान नितिन कुमार, प्रवीण शर्मा, मदनलाल, चौधरी सालिम प्रधान, राशिद सिद्दीकी, प्रविश एडवोकेट, आफताब मलिक सभासद नगर पंचायत रामपुर मनिहारान, सूफियान चौधरी सिजूड, सत्तार मलिक, सलमान तोमर, आकिल फारूक एडवोकेट आदि मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *