कोरोना नियमों की उड़ी धज्जियां, इस बीजेपी नेता की पोती की सगाई में शामिल हुए पांच हजार से अधिक लोग
Share your love
कोरोना वायरस का कहर देशभर में जारी है। केंद्र और राज्य सरकारें कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठा रही हैं लेकिन बीजेपी शासित गुजरात से जो खबर सामने आई है वो हैरान करने वाली हैं।
बीजेपी के बड़े नेता और पूर्व मंत्री कांति गमित की पोती की सगाई में 6 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। इतना ही नहीं इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग को भूलकर जमकर गरबा भी खेला गया। मामले का वीडियो वायरल (Viral Video) हो गया है। राज्य के गृहमंत्री प्रदीप सिंह जडेजा ने वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं।
COVID-19 Guidelines, Rules, Laws and Curfew don't apply to BJP Leaders in Gujarat.
— Saral Patel (@SaralPatel) December 1, 2020
Video you see below is of the pre-wedding celebration of former BJP minister Kanti Gamit's granddaughter. – This when cases are rampantly rising in Gujarat. pic.twitter.com/YQHkVB0LYI
दरअसल गुजरात के तापी जिले में मौजूद डोसवाडा गांव में बीजेपी नेता गामित की पोती का सगाई समारोह हुआ था। इस दौरान कार्यक्रम में भारी संख्या में जुटी भीड़ ने 2 मीटर की दूरी को भूलकर गरबा खेला। मामले सूरत रेंज के आईजीपी राजकुमार पांडियन के आदेश के बाद तापी एसपी ने शिकयत दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। इतना ही नहीं कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों पर केस दर्ज किया जाएगा और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई होगी।
कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक सरल पटेल ने भी मामले का वीडियो अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। उन्होंने लिखा- गुजरात में कोविड-19 के दिशानिर्देश, नियम, कानून और कर्फ्यू बीजेपी नेताओं पर लागू नहीं होते हैं। आप जो वीडियो नीचे देख रहे हैं यह बीजेपी के पूर्व मंत्री कांति गामित की पोती की शादी से पहले के जश्न का है। यह तब हुआ जब गुजरात में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।
मंगलवार को पुलिस पूछताछ में शामिल हुए पूर्व विधायक ने कहा कि मेरे बेटे की बेटी की सगाई थी, जिसमें 1055-2000 लोगों का भोजन रखा गया था। गामित के मुताबिक, लोगों को व्हाट्सएप के जरिए जानकारी मिली और वे शामिल हो गए। उन्होंने कहा कि पूरा गांव आदिवासी इलाके में आता है और हम किसी को मना नहीं कर सकते हैं, हालांकि, उन्होंने अपनी गलती स्वीकर ली है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
