लद्दाख में शहीद जवान देव बहादुर का पार्थिव देह पहुँचा गांव, जब तक सूरज चाँद रहेगा देव तेरा नाम रहेगा से गूँजा आसमान

Share your love

किच्छा : उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा के ग्राम गौरीकला निवासी भारतीय शहीद जवान देव बहादुर (24) पुत्र शेर बहादुर का पार्थिव शरीर आज सेना के वाहन से घर पहुचा। चार दिन पूर्व लेह लद्दाख बॉर्डर पर तैनात 24 वर्षीय देव बहादुर पेट्रोलिंग करते हुए शहीद हो गया था।

शहीद वर्ष 2016 में भारतीय सेना के 6/1 G.R. (गोरखा रेजिमेंट) बैच में भर्ती हुआ था। शहीद होने से दो दिन पूर्व ही उसकी अपने पिता से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बात हुई थी। आज जब शहीद जवान का पार्थिव शरीर घर पहुचा तो सबकी आंखे नम हो गई।
शहीद जवान को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

शहीद का पार्थिव शरीर जब किच्छा पहुचा तो शहीद जवान के दर्शन करने लोगो का सैलाब उमड़ पड़ा। विशेष कर युवा नारे बाज़ी कर रहे थे कि जब तक सूरज चाँद रहेगा तेरा नाम रहेगा। तिरंगे झंडे में लिपटे शहीद के दर्शन करने दूर दराज से हज़ारों लोगों ने शिरकत की।
इस मोके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ने शहीद परिवार को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए परिवार को हर तरह से मदद करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि देश के लिये कुर्बान होने वाले इस युवा का नाम सदैव देश की रक्षा करने वालो की पंक्ति में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जायेगा।

रुद्रपुर के विधायक राज कुमार ठुकराल ने शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि शहीद हमेशा हमारी स्मृति में जिंदा रहेंगे। किच्छा विधायक राजेश शुक्ला का कहना है कि शहीद परिवार की हर संभव मदद की जायेगी।  पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ का कहना है कि देश की रक्षा करते हुए जवान शहीद हुए है,भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

वही उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने शहीद के घर पहुच कर जवान को श्रद्धांजलि दी तथा शहीद के परिवार को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक व्यक्ति को नोकरी देने की घोषणा की।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *