देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली के ‘कोबरा गैंग’ का मुख्य सरगना अफ्रीकी नागरिक जॉन गिरफ्तार !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

मुख्यमंत्री उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” विजन के तहत एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” को एक बड़ी सफलता मिली है। थाना राजपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी नेटवर्क के मुख्य सरगना जॉन उर्फ जोसेफ उर्फ मॉरिस उर्फ एनडी ब्रदर को मालवीय नगर, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया हैजो कि मूल रूप से अफ्रीकी देश ‘रिपब्लिक ऑफ कोटे डी आइवर’ (आइवरी कोस्ट) का निवासी है।
इस कार्रवाई की शुरुआत 3 जून 2026 को हुई, जब पुलिस टीम ने जोहड़ी रोड से जावेद आलम निवासी देवबंद, सहारनपुर को 11.77 ग्राम अवैध कोकीन के साथ दबोचा था। आरोपी ने पूछताछ में देहरादून की हाई-प्रोफाइल पार्टियों और नामचीन शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं को कोकीन सप्लाई करना कबूल किया था, जिसे वह दिल्ली में रहने वाले अफ्रीकी तस्कर जॉन से लाता था।
जावेद से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में दबिश देकर मुख्य सरगना जॉन को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि जॉन का पासपोर्ट और वीजा दिसंबर 2025 में ही समाप्त हो चुका था और वह पिछले दो वर्षों से दिल्ली में अवैध रूप से रहकर देश के विभिन्न हिस्सों में अपने पेडलरों के माध्यम से कोकीन की तस्करी कर रहा था। दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई नामी कॉलेजों के छात्र इस गैंग के सॉफ्ट टारगेट पर थे।
मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए एसएसपी देहरादून ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले ड्रग तस्करों का एकमात्र ठिकाना जेल है। पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य कड़ियों की तलाश कर रही है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष राजपुर उपनिरीक्षक पी.डी. भट्ट, चौकी प्रभारी जाखन, उपनिरीक्षक सूरज कंडारी, अपर उपनिरीक्षक कीर्ति लाल, कॉन्स्टेबल सौरभ रावत, कॉन्स्टेबल कुलदीप सिंह एवं कॉन्स्टेबल मुस्तमीम शामिल रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
