चकराता पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 2019 के सांसद निधि गबन मामले में फरार आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

देहरादून/चकराता:

देहरादून जिले की चकराता कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2019 में राज्यसभा सांसद राजबब्बर निधि में हुए गबन के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी और ‘इंडिया प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन कॉओपरेटिव लिमिटेड’ के महाप्रबंधक प्रदीप गोयल को लखनऊ स्थित उनके नए आवास से गिरफ्तार कर लिया है।

सांसद निधि में गबन का है मामला

यह पूरा मामला चकराता तहसील के राजस्व क्षेत्र ‘खबो’ से जुड़ा है, जिसकी विवेचना बाद में कोतवाली चकराता पुलिस को सौंपी गई थी। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

न्यायिक मजिस्ट्रेट चकराता की अदालत से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश कर रही थी। शुरुआती प्रयासों में सफलता न मिलने पर पुलिस ने पतारसी-सुरागकशी और सर्विलांस की मदद ली। इसके जरिए आरोपी के नए ठिकाने का पता चला, जिसके बाद पुलिस टीम ने लखनऊ में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह और कांस्टेबल संतोष भंडारी शामिल रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.