जनपद रुद्रप्रयाग से देहरादून के लिए स्थानान्तरित हुए निरीक्षक एलआईयू मनोज बिष्ट को दी गई विदाई !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

आज पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग सभागार में निरीक्षक स्थानीय अभिसूचना इकाई रुद्रप्रयाग मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानान्तरण होने पर विदाई कार्यक्रम रखा गया। श्री बिष्ट जी जनपद रुद्रप्रयाग में 3.5 वर्षों तक निरीक्षक एलआईयू रुद्रप्रयाग के पद पर तैनात रहे।

इनके जनपद से विदाई अवसर पर पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम अवसर पर वक्ताओं प्रभारी आशुलिपिक नरेन्द्र सिंह, निरीक्षक पुलिस दूरसंचार प्रमोद पेटवाल, सहित एलआईयू स्टाफ द्वारा इनके कार्य प्रणाली की सराहना कर इनके साथ के कार्य अनुभव को साझा करते हुए इनके नवनियुक्ति के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। स्वयं स्थानान्तरण पर जा रहे निरीक्षक मनोज बिष्ट ने सभी के सहयोग का आभार प्रकट किया गया।


एसपी रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने कहा कि स्थानान्तरण एक प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होने उनके साथ के अल्प समयावधि में दिये गये दायित्वों का कुशलता से निर्वहन किये जाने पर श्री बिष्ट जी की सराहना की तथा इसी प्रकार से नव नियुक्ति पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन किये जाने के निर्देश दिये गये।


जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस परिवार स्थानान्तरण पर जा रहे निरीक्षक एलआइयू मनोज बिष्ट को नवनियुक्ति की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.