कोतवाली विकासनगर पुलिस ने मात्र 24 घंटे में किया गौकशी की घटना का खुलासा, 6 को भेजा जेल!
Share your love
लोकजन टुडे, देहरादून/विकासनगर

कल दिनांक 02/04/2025 को कोतवाली विकासनगर पुलिस को डाकपत्थर स्थित बैराज झूला पुल के पास एक गौ-वंश के अवशेष पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई जिसके आधार पर कोतवाली विकासनगर पुलिस बल तत्काल मौके पर पंहुचा तो वहाँ हिन्दु समुदाय के लोगों द्वारा रोष व्यक्त किया जा रहा था l
घटना के सम्बन्ध में कोतवाली विकासनगर में अज्ञात के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
घटना की संवेदनशीलता के मद्देनज़र एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया जिनके द्वारा घटनास्थल के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से घटना में संलिप्त संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई एंव मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के साथ-साथ पूर्व में पशु चोरी व गौकशी के अपराध में संलिप्त अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी ली गई ।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों से आज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर डाकपत्थर बैराज निकट कूडा घाटी यमुनानदी के किनारे विकासनगर से घटना में सलिंप्त 06 अभियुक्तों अब्दुल रहमान पुत्र इरफान, शहबान पुत्र इरफान, राशिद उर्फ नीलू पुत्र अख्तर, शौकीन उर्फ लुटिया पुत्र स्वर्गीय लतीफ, आशिक पुत्र सलीम तथा सुलेमान पुत्र वाहिद को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 02 चापड, 02 धारदार खुखरी, पशु कटान के उपकरण तथा दो लकड़ी के गुटके बरामद किये गए। अभियुक्तों द्वारा कुछ दिन पूर्व डाकपत्थर बैराज के पास से एक बछड़े को पकड़कर नदी किनारे ले जाकर उसे काटने तथा उसका सिर वही छोडकर भाग जाने की घटना को स्वीकार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध जनपद के अलग-अलग थानों में चोरी, नकबजनी, एनडीपीएस तथा गौकशी के कई अभियोग पंजीकृत हैं, जिसमें सभी अभियुक्त पूर्व में भी जेल जा चुके हैं।
अभियुक्तों की धरपकड़ करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली विकासनगर पुलिस से वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतेन्द्र भाटी, चौकी प्रभारी डाकपत्थर उपनिरीक्षक विवेक भण्डारी, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर उपनिरीक्षक सनोज कुमार, चौकी प्रभारी बाजार उपनिरीक्षक वैभव गुप्ता, चौकी प्रभारी कुल्हाल उपनिरीक्षक विकसित पंवार, कॉन्स्टेबल राजकुमार, कॉन्स्टेबल राजेन्द्र सिंह, कॉन्स्टेबल ऋतिक कण्डारी, कॉन्स्टेबल नवबहार, कॉन्स्टेबल दिनेश आदित्य एवं कॉन्स्टेबल गौरव शामिल थे l
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
