कोतवाली विकासनगर पुलिस ने मात्र 24 घंटे में ट्रैक्टर चोरी की घटना का किया खुलासा !

Share your love

संवाददाता :करन सहगल

दिनांक 02/09/2025 को वादी अकबर अली पुत्र नूर मोहम्मद निवासी कुल्हाल थाना विकासनगर पुलिस को प्रार्थना पत्र के माध्यम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका ट्रैक्टर चोरी होने के बारे में अवगत कराया जिसके बाद कोतवाली विकासनगर पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया ।

घटना के शीघ्र अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून ने पुलिस टीम को आवश्यक दिशा -निर्देश दिये गये। निर्देशों का करते हुए टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया, आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक करी, साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया जिसके फलस्वरुप रात्रि में चैकिंग के दौरान अभियुक्त शोएब पुत्र लियाकत अली निवासी ग्राम कुल्हाल, थाना विकासनगर को चोरी किये गये ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि जल्दी पैसा कमाने के लालच में आकर उसके द्वारा उक्त ट्रैक्टर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसे वो बेचने के लिये हिमाचल ले जाने की फिराक मे था।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी कुल्हाल उपनिरीक्षक विकसित पंवार, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर उपनिरीक्षक सनोज कुमार, कॉन्स्टेबल अनिल सालार, कॉन्स्टेबल गौरव एवं एसओजी से कॉन्स्टेबल जितेन्द्र सिंह शामिल थे…


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.