कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने मात्र 24 घंटे में वाहन चोरी का किया खुलासा !

Share your love

संवाददाता : करन सहगल 

देहरादून: वर्तमान समय में जनपद देहरादून में टप्पेबाज बहुत सक्रिय हो रखे हैं जिनकी रोकथाम हेतु एसएसपी देहरादून ने समस्त महकमे को निर्देशित किया हुआ है l उसी के अनुपालन में एसपी सिटी एवं क्षेत्राधिकारी नगर ने अपनी-अपनी टीमों को सतर्क किया हुआ है ।

ऐसा ही एक मामला सामने आया जिसमें कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने वाहन चोरी का 24 घंटे में खुलासा किया है l

वादी इकबाल कुरैशी द्वारा थाना पटेल नगर पुलिस को अवगत कराया गया कि उनकी मोटरसाइकिल निरंजनपुर मंडी स्थित मस्जिद के बाहर से चोरी हो गई है जिसके मद्देनजर पुलिस द्वारा अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया l घटना के शीघ्र अनावरण हेतु एसपी सिटी सरिता डोभाल व क्षेत्राधिकारी सदर पंकज गैरोला के निर्देशन में कोतवाल पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी के द्वारा टीम का गठन कर अभियुक्त फुरकान पुत्र इलियास निवासी सहसपुर को मुख़बिर तंत्र की मदद से निरंजनपुर मंडी के पीछे से मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया l

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बाजार उपनिरीक्षक सनोज कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार कांस्टेबल सुधीर नौटियाल एवं कांस्टेबल सौरभ कुमार शामिल थे l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.