कोतवाली मसूरी पुलिस ने बिछड़ों को मिलाकर लौटाई दो परिवारों की खुशियां…

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

कल दिनांक 29-09-2025 को कोतवाली मसूरी पुलिस टीम को थाना क्षेत्र में चैकिंग के दौरान लाइब्रेरी चौक के पास दो नाबालिग बच्चे संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए मिले। उनके द्वारा प्रेमपूर्वक पूछताछ करने पर उनके द्वारा स्वंय का पता मयूर विहार दिल्ली होना बताया गया तथा अपने घरवालों से नाराज होकर उन्हें बिना बताए बताये दिल्ली से मसूरी आने के बारे में बताया गया…

बच्चों द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दिल्ली पुलिस से सम्पर्क कर जानकारी ली तो उक्त दोनो बच्चों की गुमशुदगी के सम्बन्ध में थाना मयूर विहार दिल्ली मे मुकदमा पंजीकृत होना पाया गया जिसके उपरान्त मसूरी पुलिस द्वारा दिल्ली पुलिस की सहायता से बच्चों के घर वालों से सम्पर्क कर उनके बच्चों के मसूरी में सकुशल होने के सम्बन्ध में जानकारी दी गई । जानकारी मिलते ही बच्चों के घर वाले कोतवाली मसूरी पहुंचे जहां पर बच्चों को सकुशल उनके घर वालों को सुपुर्द कर दिया गया…

बच्चों को सकुशल वापस पाकर परिजनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार प्रकट किया गया…


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.