1.33 करोड़ की है कोहली की नई कार..जाने इसके फीचर्स

Share your love

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में वह नई Audi Q8 SUV को चलाते दिखाई दिए हैं।

जर्मन की लग्जरी कार निर्माता कंपनी Audi ने हाल ही में अपनी Q8 एसयूवी को लॉन्च किया है और विराट कोहली भारत में इस कार के पहले मालिक हैं। विराट कोहली को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गए वनडे मैच के लिए फ्लाइट पकड़नी थी, इसी दौरान वह अपनी नई आउडी को ड्राइव करके एयरपोर्ट पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर पहुंचकर कार से बाहर आते विराट कोहली का विडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है।

भारत में Audi Q8 की एक्स शोरूम कीमत 1.33 करोड़ रुपये है। भारत में यह कार कई तरह के कस्टमाइज ऑप्शन के साथ आती है। यह फ्लैगशिप एसयूवी सिर्फ पेट्रोल इंजन और एक वेरियंट में बाजार में उतारी गई है। आउडी क्यू8 एसयूवी में 3.0 लीटर TFSI (टर्बो फ्यूल सर्टिफाइड इंजेक्शन) इंजन मिलता है। यह इंजन 340hp का पावर और 500Nm टॉर्क जेनरेट करता है। कार को 0 से 100 Kmph की स्पीड तक पहुंचने में मात्र 6 सेकेंड का समय लगता है। इसकी टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटा है।

Q8 की इंटीरियर डिजाइन, लेआउट और फीचर्स कंपनी की फ्लैगशिप सिडैन A8 से प्रेरित हैं। इसमें 10.1-इंच का इन्फोटेनमेंट डिस्प्ले मिलता है। इसके नीचे दी गई 8.1-इंच की दूसरी स्क्रीन हीटिंग, वेंटिलेशन और एसी सिस्टम को कंट्रोल करती है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *