नाबालिक के किडनैपर को उत्तर प्रदेश के मेरठ से देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार
Share your love
02 माह पूर्व नाबालिक का अपहरण कर ले जाने वाले अभियुक्त को दून पुलिस ने मेरठ से किया गिरफ्तार, अपह्रत नाबालिक को सकुशल किया बरामद
शिकायतकर्ता द्वारा थाना ऋषिकेश में प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री दिनांक 06/08/23 की दोपहर 11:00 घर से कही चली गयी, जिसे काफी तलाश करने पर भी उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली।
शिकायतकर्ता की शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में तत्काल मु0अ0सं0- 379/2023 धारा 363 आईपीसी पंजीकृत किया गया।
नाबालिक युवती की बरामदगी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश को आवश्यक निर्देश देते हुए थाना ऋषिकेश पर पुलिस टीम गठित की गयी।
गठित पुलिस टीम को सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल व अपह्रत नाबालिग के दोस्तों से पूछताछ करने जानकारी प्राप्त हुई कि उपरोक्त युवती अरविंद सैनी नाम के युवक के साथ गई है, जिस पर अभियुक्त अरविंद सैनी के विषय में जानकारी जुटाकर उसके परिजनों से पूछताछ की गई तो अरविंद उपरोक्त का पूर्व में मेरठ, दिल्ली, हरियाणा एवं अन्य राज्यों में बैग बनाने की फैक्ट्री में काम करना ज्ञात हुआ।
पुलिस टीम द्वारा उक्त सभी संभावित स्थानों पर अपहर्ता की तलाश हेतु दबिश दी गयी, पर अभियुक्त व अपहर्ता के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई। जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा प्रभारी एस.ओ.जी देहात को अपहृता की बरामदगी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। SOG देहात की टीम द्वारा सर्विलांस व मुखबिरों के माध्यम से अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित की गयी तथा अन्य माध्यमों से भी लगातार किए गए प्रयासों से उपरोक्त दोनों अपहृता एवं अभियुक्त के मेरठ के ग्राम कुंडा में होने की जानकारी मिली।
पुलिस टीम द्वारा सादे वस्त्रों में ग्राम कुंडा की सभी फैक्ट्रियों में पूछताछ की गई एवं कुंडा गांव के घरों में भी किराएदार बनकर जानकारी हासिल की गई तो पता चला कि उपरोक्त दोनों ग्राम कुंडा में चेन बनाने वाली एक फैक्ट्री में कार्य करते हैं, जहां से पुलिस टीम द्वारा अपहृता को सकुशल बरामद करते हुए अभियुक्त अरविंद सैनी को गिरफ्तार किया गया है।
*नाम पता अभियुक्त*
अरविंद कुमार सैनी पुत्र स्वर्गीय श्री धर्मपाल सैनी निवासी ग्राम कूल्हेड़ा पोस्ट नारसन, थाना मंगलौर, रुड़की उत्तराखंड।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
