किच्छा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, इस तरह स्मैक तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा

Share your love

उधमसिंह नगर: उधमसिंह नगर जिले की किच्छा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एक स्मैक तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। इस तस्कर को पकड़ने के लिए उत्तराखण्ड के कई जनपदों की पुलिस लगी हुई थी। आखिरकार यह तस्कर उधमसिंह नगर पुलिस के हाथ लग गया।

बताया जा रहा है कि दरऊ गाँव का रहने वाला शाहवेज खान काफी लम्बे समय से स्मैक तस्करी से जुड़ा हुआ है। जिसके चलते यह कई जिलों की पुलिस के रडार पर था | पुलिस की माने तो किच्छा के दरऊ चौकी क्षेत्र में पुलिस को एक युवक संदिग्ध रूप से घूमता हुआ दिखाई दिया, जिस पर पुलिस को शक हुआ जैसे ही पुलिसकर्मी इस युवक के पास जाने लगे तो यह घबराकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने इसे पकड़ लिया इसके पास 9 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर इसने अपना नाम शाहवेज खान बताया। फिलहाल पुलिस आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी में जुटी है ।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *