काशीपुर: इस वजह से पार्षदों ने की नगर आयुक्त को हटाने की मांग

Share your love

काशीपुर: आज नगर निगम काशीपुर के समस्त 40 पार्षदों ने नगर आयुक्त की कार्यप्रणाली से रोस्ट होकर , जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को एक शिकायती पत्र भेजा है जिसमें उन्हें काशीपुर नगर आयुक्त पद से हटाने की मांग की गई है ।

नगर निगम के समस्त पार्षदों ने काशीपुर नगर निगम के नगर आयुक्त पीसी आर्य पर गंभीर आरोप लगाए हैं, पार्षदों ने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि नगर आयुक्त पार्षदों की उपेक्षा व अपमानित करते हैं । अपने पद ग्रहण के बाद से ही उन्होंने पार्षदों की अपेक्षा शुरू कर दी थी तथा लॉकडाउन के समय मुख्यमंत्री राहत किट वितरण में किसी भी पार्षद की बात नहीं सुनी और ना ही किट वितरण स्थल पर उन्हें जाने दिया गया।

इसके अलावा पार्षदों ने यह भी कहा कि नगर आयुक्त के पास जब भी कोई पार्षद जाता है तो वह खराब भाषा शैली के साथ उनसे बात करते हैं और काशीपुर के विकास कार्यों पर रोक लगा रहे हैं। पार्षद गणों का आरोप यह भी है कि लगातार नगर आयुक्त द्वारा पार्षदों का अपमान किया जाता है इस कारण रुष्ट होकर आज समस्त 40 पार्षदों ने नगर आयुक्त पीसी आर्य को नगर आयुक्त पद से हटाने के लिए जिलाधिकारी उधम सिंह नगर को सभी के हस्ताक्षर युक्त एक पत्र भेजा है।

जिसकी प्रतिलिपि माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड, माननीय शहरी विकास मंत्री उत्तराखंड, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष एवं काशीपुर विधायक एवं महापौर को यह प्रेषित करते हुए की है कि यदि जल्द ही नगर आयुक्त को यहां से स्थानांतरण नहीं जाता है तो रूद्रपुर नगर निगम की तर्ज पर धरना प्रदर्शन व आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *