डीएम पौड़ी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संविदा पर तैनात कनिष्ठ अभियंताओं ने ज्ञापन सौंपा

Share your love

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

पौड़ी: जनपद पौड़ी के विभिन्न क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग के तहत संविदा पर तैनात कनिष्ठ अभियंताओं ने लंबे समय से वेतन का भुगतान न होने और बिना विकल्प मांगे स्थानांतरण करने पर आक्रोश जताते हुए अपर जिलाधिकारी पौड़ी के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर जल्द उनकी समस्याओं के निवारण की मांग की है।

कनिष्ठ अभियंता संविदा उत्तराखंड समिति के अध्यक्ष हरीश वर्मा ने बताया कि बीते नवंबर माह से उन्हें वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। वही विभाग की ओर से उन्हें साइट विजिट पर भेजा जा रहा है। जिसकी व्यवस्था उन्हें स्वंय से करनी पड़ रही है। जिससे की उनके समक्ष आर्थिक दिक्कत आ रही है, वही कनिष्ठ अभियंता रजनी रावत ने बताया कि पौड़ी जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में उनका स्थानांतरण कर दिया गया है।

वहीं लंबे समय से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। विभाग की ओर से समय-समय पर साइट का निरीक्षण करने के लिए आदेश जारी हुए हैं जबकि उन्हें ना ही विभाग की ओर से कोई वाहन मिला है और ना ही उन्हें आवाजाही के लिए कोई अलग से भुगतान होता है जिससे सभी लोग इन समस्याओं से परेशान है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.