इंटरनेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष अग्रवाल का हटना तय: सूत्र

रुद्रपुर: रुद्रपुर जेसीआई की महानगर इकाई के अध्यक्ष पद पर आसीन अरुण अग्रवाल को कार्यकारिणी के पदाधिकारियों व सदस्यों से तालमेल न बैठ पाने के कारण उन्हें अध्यक्ष पद से हटाकर किसी और को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी देने की जेसीआई में तैयारी चल रही है।

विश्वसनीय सूत्रों की माने तो जेसीआई का गठन बीते कुछ माह पूर्व भी रुद्रपुर में हुआ था जिसमें अरुण अग्रवाल को अध्यक्ष तो प्रमोद मित्तल को महामंत्री और कोषाध्यक्ष राजीव चावला को बनाया गया था।

महज चंद महीनों बाद ही जेसीआई की रुद्रपुर महानगर इकाई में तालमेल न बिठा पाने के कारण और कार्यकारिणी में मनमुटाव बढ़ते जाने के चलते अरुण अग्रवाल को जेसीआई के अध्यक्ष पद से हटाने की तैयारी पूरी हो गई है।

वहीं सूत्रों की माने तो कुशाल अग्रवाल उर्फ सोनू जेसीआई रुद्रपुर इकाई के अगले अध्यक्ष होंगे।हालांकि इस पूरे मामले को लेकर जेसीआई की तरफ से हमने पक्ष लेने की कोशिश की लेकिन महामंत्री प्रमोद मित्तल ने कुछ भी कहने से मना कर दिया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.