Ind vs NZ: रोहित की चोट के बाद वनडे प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव, पृथ्वी का डेब्यू तय…..
Share your love

LokJan Today: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में धमाकेदार जीत दर्ज करने के बाद अब भारत बुधवार को वनडे सीरीज की शुरुआत करेगा। तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच वेलिंग्टन में खेला जाना है और इस मैच के लिए भारत का प्लेइंग इलेवन बिल्कुल बदला हुआ होगा। पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल की जोड़ी पहली बार वनडे में खेलने उतरेगी और कमाल की बात है दोनों ही बल्लेबाज इस मैच से वनडे डेब्यू करेंगे।
जीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारत की तरफ से मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ की जोड़ी ओपनिंग करेगी। ये दोनों ही बल्लेबाज इस मैच से वनडे डेब्यू करे जा रहे हैं। टेस्ट में दोनों ही बल्लेबाज ने शानदार प्रदर्शन किया है।
विराट, अय्यर और मनीष पांडे
मिडिल ऑर्डर में कप्तान विराट कोहली के साथ श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे होंगे।
केएल राहुल विकेटकीपर
राहुल बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज इस मैच में खेलेंगे। कप्तान कोहली ने मैच से पहले इस बात यह कहा था कि वो पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे।
रवींद्र जडेजा ऑलराउंडर
शानदार फॉर्म में चल रहे रवींद्र जडेजा एक बार फिर से टीम में ऑलराउंडर की भूमिका निभाते
नजर आएंगे।
कुलदीप यादव स्पिनर
कुलदीप मुख्य स्पिनर की भूमिका निभाएंगे और उनको जडेजा का साथ मिलेगा।
बुमराह, शमी और नवदीप सैनी
तेज गेंदबाजी में अनुभवी जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी के साथ युवा नवदीप सैनी नजर आएंगे। सैनी ने पिछली कुछ सीरीज में अपनी रफ्तार से काफी प्रभावित किया है।
भारत का संभावित इलेवन
पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
