सीएम धामी के निर्देशन एवं एसएसपी देहरादून के तत्वधान में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के दृष्टिगत संपूर्ण जनपद में चलाया जा रहा सघन चैकिंग अभियान !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

देहरादून में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है। देर रात तक चले सघन अभियान में पुलिस ने  नशा तस्करों, हुड़दंगियों और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

एसएसपी देहरादून के निर्देश पर एसपी सिटी और एसपी देहात के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने शहर के अलग-अलग इलाकों में औचक छापेमारी की। इस दौरान 14 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जबकि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग कर रहे 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

डोईवाला क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 310 ग्राम अवैध चरस और 52 टेट्रा पैक देशी शराब बरामद की गई।

अभियान के दौरान देर रात तक घूम रहे 900 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई। इनमें से 99 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट में चालान करते हुए जुर्माना वसूला गया।

यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। 109 वाहन चालकों का चालान कर 72,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया, जबकि 163 चालान न्यायालय भेजे गए।
इसके अलावा 52 वाहनों को सीज किया गया और शराब पीकर वाहन चलाने वाले 21 चालकों को गिरफ्तार किया गया।

पीजी, हॉस्टल और किरायेदारों की चेकिंग के दौरान सत्यापन न कराने वाले 9 प्रतिष्ठान स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

देहरादून पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। मकसद साफ है—अपराधियों पर नकेल कसना और शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.