एसएसपी दून के तत्वधान में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” के दृष्टिगत कोतवाली प्रेमनगर पुलिस ने अवैध देसी तमंचे के साथ दो युवक किए गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

जनपद की कमान संभालने के तुरंत बाद से एसएसपी देहरादून प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने थानाक्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया हुआ है जिससे कि आपराधिक घटनाओ पर अंकुश लग सके।

उसी चैकिंग अभियान के मद्देनजर दिनांक- 25/05/2026 को जब प्रेमनगर पुलिस द्वारा रात्रि चैकिंग के दौरान पौंधा रोड से 01 संदिग्ध थार वाहन को रोकने पर देर रात्रि में घूमने का कारण पूछा गया तो वाहन सवार युवक कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए ।

संदिग्धता के आधार पर कोतवाली प्रेमनगर पुलिस द्वारा वाहन सवार व्यक्तियों ऋषभ गोस्वामी पुत्र गौतम गोस्वामी निवासी निवासी अलीपुर, नॉर्थ दिल्ली तथा समर्थ पुत्र घनश्याम निवासी हकीकतनगर, सहारनपुर की तलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से 01 अवैध देसी तमंचा 315 बोर व 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिसके बाद दोनों अभियुक्तो को मौके से गिरफ्तार किया गया।

कोतवाली प्रेमनगर पुलिस ने दाेनों अभियुक्तों के विरुद्ध ने आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया ।

गिरफ्तार दोनों अभियुक्त पूर्व में भी अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं और जेल जा चुके हैं ।

बताते चलें कि दून पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध गुंडा एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी बिधौली उपनिरीक्षक जयेंद्र सिंह राणा, हैड कॉन्स्टेबल महेश, कॉन्स्टेबल वीरेंद्र भंडारी, कॉन्स्टेबल सजीत तथा सतीश शामिल थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.