रुड़की स्थित भगवानपुर में बाइक सवार युवक का हॉर्न बजाना बदमाशों को गुजरा नागवार, युवक को बेरहमी से पीटा !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो, देहरादून

रुड़की स्थित भगवानपुर थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक का हॉर्न बजाना कुछ बदमाशों को नागवार गुजरा जिसके बाद उसे रोककर बेरहमी से पीटा गया।

ईंट और जूतों से की गई पिटाई, वीडियो आया सामने, वायरल वीडियो में तीन युवक पीड़ित को जकड़े हुए नजर आ रहे हैं, जबकि एक युवक उसके चेहरे और पेट पर ईंट व जूतों से हमला करता दिख रहा है।

युवक की हालत गंभीर, देहरादून में इलाज जारी, हमले में युवक का जबड़ा और हाथ की उंगली टूट गई है, कई जगह गंभीर चोटें आई हैं, हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

यूथ क्लब सिकरोड़ा और ग्रामीणों ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए एसएसपी से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष कलियर के अनुसार अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.