जेल से छूटते ही फिर स्मैक तस्करी करने लगा शातिर, एसएसपी टिहरी की थाना कीर्तिनगर टीम ने 2 लाख की स्मैक के साथ किया गिरफ्तार !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

जनपद टिहरी गढ़वाल में नशा तस्करों के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी महोदया के कुशल नेतृत्व और कड़े निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के चलते एक और बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी टिहरी के अपराधियों पर लगातार कसते शिकंजे का ही असर है कि कीर्तिनगर पुलिस ने कॉलेज क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई करने जा रहे एक शातिर नशा तस्कर को दबोच लिया है जिसके पास से करीब 2 लाख रुपये अंतरराष्ट्रीय कीमत की 6.54 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है।
पकड़ा गया तस्कर महज एक महीने पहले ही जेल से छूटकर बाहर आया था।
चेकिंग के दौरान यूनिवर्सिटी तिराहे पर दबोचा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसएसपी टिहरी के निर्देशों का पालन करते हुए दिनांक 28 मई 2026 को कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस द्वारा यूनिवर्सिटी तिराहा चौरास पुल के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने जब मुस्तैदी दिखाते हुए उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 6.54 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई, जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
पॉलीटेक्निक पास है अभियुक्त, आसान कमाई के चक्कर में बना अपराधी
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 28 वर्षीय राजू कार्की पुत्र स्वर्गीय प्रेम कार्की के रूप में हुई है। वह मूल रूप से ग्राम संगलाकोटी, थाना सतपुली (जनपद पौड़ी गढ़वाल) का रहने वाला है और वर्तमान में बड़ियारगढ़, थाना कीर्तिनगर (टिहरी गढ़वाल) में रह रहा था।पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त पॉलीटेक्निक की पढ़ाई कर चुका है, लेकिन कम समय में अमीर बनने और आसान पैसे के लालच में वह नशे के इस काले कारोबार में दलदल में धंस गया। वह करीब एक महीना पहले ही जेल से बाहर आया था, लेकिन सुधरने के बजाय उसने फिर से कॉलेज के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए तस्करी शुरू कर दी।
पौड़ी, टिहरी और चमोली तक फैला है नेटवर्क
एसएसपी टिहरी के निर्देशन में पुलिस अब इस गिरोह की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। जांच में सामने आया है कि इस तस्कर का नेटवर्क पौड़ी, टिहरी और चमोली जिलों तक फैला हुआ है। अभियुक्त राजू कार्की एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से ही विभिन्न थानों में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के कई मामले दर्ज हैं ।
पुलिस टीम की मुस्तैदी
इस शानदार कामयाबी को अंजाम देने वाली कीर्तिनगर पुलिस और सीआईयू टीम की एसएसपी टिहरी द्वारा सराहना की गई है।
इस कार्रवाई में मुख्य रूप से निरीक्षक संजय मिश्रा, उपनिरीक्षक आशीष सिंह रावत, एएसआई दीपेन्द्र रावत, कांस्टेबल हरीश चन्द्र, कांस्टेबल एवं CIU से तकनीकी सहयोग देने वाले कॉन्स्टेबल आशीष नेगी शामिल रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
