हल्द्वानी के एसपी ट्रैफिक राजीव मोहन की उपचार के दौरान मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर

Share your love

https://youtu.be/4SgE-7MXdBM

हल्द्वानी: हल्द्वानी के एसपी ट्रैफिक व क्राइम राजीव मोहन की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। राजीव मोहन लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दो माह पूर्व कोरोना से पीड़ित होने पर उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ये भी पढ़ें: 22 लाख की धोखाधड़ी करने वाला फरार निलंबित सिपाही मेरठ से गिरफ्तार


उच्च मधुमेह के कारण उनकी तबियत में सुधार नहीं आया तो उन्हें दिल्ली शिफ़्ट किया गया। कुछ दिनों से तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। आज दोपहर उन्होनें अंतिम सांस ली।उनके निधन से पूरे राज्य के पुलिस विभाग में शोक की लहर है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.