बदमाशों की गोलियों से मारे गए पार्षद प्रकाश धामी के घर गूंजी किलकारी

Share your love

रूद्रपुर: बीती सोमवार को बदमाशों के हमले में जान गंवाने वाले भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश धामी की पत्नी ने आधी रात को बेटी को जन्म दिया है।

बता दें कि सोमवार की सुबह भदईपुरा निवासी प्रकाश धामी के घर के बाहर कार में तीन-चार युवक पहुंचे थे। उन्होंने नगर निगम के काम की बात कहकर प्रकाश को घर से बाहर बुलाया। प्रकाश के दरवाज़े के पास आते ही बदमाशों ने असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। यह देख प्रकाश धामी अंदर की ओर भागने लगे।

इसी बीच उन्हें छह गोलियां लग गईं। इसके बाद वह लहुलूहान होकर गिर गए। आवाज सुनकर प्रकाश की पत्नी राधिका, मां जानकी देवी समेत अन्य परिजन के साथ ही आसपास के लोग बाहर निकले तो हमलावर कार से फरार हो गए। इसके बाद शाम को रानीबाग में मृतक की अंत्येष्टि कर दी गयी। इधर देर रात पार्षद की गर्भवती पत्नी आरती ने एक बेटी को जन्म दिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *