जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार डुमडाई पंचायत में बहुउद्देश्यीय शिविर, 473 ग्रामीण लाभान्वित !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: तीन अनाथ भाइयों को शिक्षा व भरण-पोषण का सहारा
राज्य सरकार की जनकल्याणकारी पहल “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत विकासखंड लोहाघाट की न्याय पंचायत डुमडाई के रामलीला मंच मडलक में एक व्यापक बहुउद्देश्यीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी मनीष कुमार ने की।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की जानकारी, प्रमाण पत्र वितरण, शिकायत निवारण एवं पात्र व्यक्तियों को तत्काल लाभ प्रदान किया गया।
शिविर में कुल 473 ग्रामीणों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया, जबकि प्राप्त शिकायतों में से 67 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर प्रशासन ने त्वरित समाधान की अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में प्रतिभाग कर सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपनी समस्याओं का समाधान मौके पर ही पाया।
शिविर के दौरान पशुपालन विभाग द्वारा 59 लाभार्थियों को सेवाएं प्रदान की गईं। राजस्व विभाग द्वारा स्थायी निवास, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र एवं आय प्रमाण पत्र सहित 22 से अधिक प्रमाण पत्र जारी किए गए। पूर्ति विभाग द्वारा 11 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। श्रम विभाग द्वारा 14 मामलों में सहायता प्रदान की गई तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा 7 पात्र व्यक्तियों को लाभ दिया गया।
शिविर के दौरान कुल मिलाकर 88 से अधिक विभिन्न प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसके साथ ही 25 से अधिक ग्रामीणों के आधार कार्ड संशोधन तथा समान नागरिक संहिता के अंतर्गत पंजीकरण की कार्यवाही भी संपन्न कराई गई।
शिविर के दौरान जिलाधिकारी ने कई मामलों में संवेदनशीलता दिखाते हुए त्वरित निर्देश दिए। मजपीपल निवासी प्रशांत बोहरा की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने प्रशांत, पारस एवं करन नामक तीन अनाथ भाइयों को शिक्षा, भरण-पोषण एवं अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं समाज कल्याण विभाग को आवश्यक निर्देश दिए।
हीरा सिंह की शिकायत पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, जल संस्थान को क्षेत्र के सभी हैंडपंपों की तत्काल जांच कर शुद्ध पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मडलक निवासी देवकी देवी की समस्या पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को आवास एवं गौशाला योजना के तहत प्राथमिकता देने तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
पवन सिंह के प्रकरण में चिकित्सा एवं समाज कल्याण विभाग को दिव्यांग प्रमाण पत्र एवं आयुष्मान कार्ड शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने शिविर के दौरान सरिता देवी, भागा देवी सहित अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए।
शिविर में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, श्री निर्मल मेहरा, नगरपालिका अध्यक्ष लोहाघाट गोविंद वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ जी.एस. खाती, अपर जिलाधिकारी कृष्णनाथ गोस्वामी, उपजिलाधिकारी लोहाघाट श्रीमती नीतू डांगर, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार समेत अन्य जन प्रतिनिधि, विभिन्न अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
