आईएमए की पासिंग आउट परेड आज, 314 जेंटलमैन कैडेट्स सेना में बनेंगे अफसर !

Share your love

देहरादून:

भारतीय सैन्य अकादमी से आज शनिवार को पास आउट होकर 314 जेंटलमैन कैडेट सेना में अफसर बनेंगे उत्तराखंड से जहां इस बार 29 युवा सैन्य अधिकारी बनेंगे वही उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक 51 युवा सैन्य अफसर बनेंगे l

भारतीय सैन्य अकादमी में आज शनिवार को होने वाली पासिंग आउट परेड में कुल 344 जैंटलमैन कैडेट पास आउट होंगे जिनमें 314 भारतीय और 30 विदेशी शामिल हैं आईएमए की ओर से शुक्रवार को जारी सूची के अनुसार 51 जेंटलमैन कैडेट्स के साथ यूपी शीर्ष पर है 30  के साथ हरियाणा दूसरे नंबर पर और 29 कैडेट के साथ उत्तराखंड तीसरे नंबर पर है 22 कैडेट  के साथ बिहार चौथे और महाराष्ट्र और पंजाब 21-21  के साथ पांचवें स्थान पर है इस बार आई एम ई की पासिंग आउट परेड रिमूविंग अफसर मध्य कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल योगेंद्र डिमरी होंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.